Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेक....जघन्य हत्या मामले में, गांव का ही निकला कातिल, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।*
पुरानी आपसी रंजिश के कारण आरोपी ने की महिला की हत्या...

गोवर्धन बंजारे पिता आनंद बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी सोनपुरी थाना चंदनु जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी मां दुकलहिन बाई पति आंनद बंजारे उम्र 50 साकिन सोनपुरी थाना चंदनू जिला बेमेतरा दिनांक 07.07.2026 के शाम करीबन साढे चार बजे के पूर्व से घर ग्राम सोनपुरी से बिना बताये कंही चली गयी थी जिसे आसपास के गांवों एवं रिश्तेदारों में पता किया जिसका पता नहीं चलने पर थाना चंदनू में गुमशुदगी की सूचना दिये थे कि यह आज दिनांक 09.07.2026 को अपनी मा दुकलिहन बाई की पता तलाश आसपास के गांव खेत नदी किनारे कर रहा था कि अमरैया नाला शिवनाथ नदी ग्राम तुमा के किनारे दोपहर करीबन 03 बजे खोजते पहुंचा तो यह देखा कि नदी पानी में एक छिंटदार गुलाबी रंग की साडी में गठरी जैसे बंधा हुआ पड़ा था साडी इसकी मां की थी, वंही पर अमरैया नाला के किनारे पर एक और गठरी खुली सा पड़ा था पास जाकर यह देखा काले लाल रंग की कंबल, पलिथीन, बेडशीट, सल में लिपटा जैसा कंधा से कटा हुआ दोनो हाथ, दोनो पैर के कमर के जोड से कटा पड़ा था दूसरी साडी वाली गठरी को खोलकर देखा तो इसकी मां की सिर से कमर तक का शरीर हाथ पैर के बिना कटा हुआ इसके घर के साडी, चादर, पालिथीन, कथरी, कंबल आदि के गठरी में सड़े गले हालत में मिला कोई अज्ञात व्यक्ति धारदार हथियार से इसकी मां दुकलहिन बाई बंजारे के दोनों हाथ पैर को शरीर से काटकर हत्या कर छुपाने के नियत से इसके घर के साडी, चादर, कंबल, साल आदि में लपेट बांधकर अमरैया नाला शिवनाथ नदी के पास ग्राम तुमा में फेंका पड़ा मिला हैं कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 103 (1), 238 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

    *घटना की सूचना मिलने पर* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वारका प्रसाद दशहरे थाना व सायबर सेल टीम के साथ पहुचकर घटना स्थल का मुआयना किया। मामले कि गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वाड तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया । जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।

 

     *मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए* पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज (IGP) अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) के सतत मॉनिटरिंग एवं पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के नेतृत्व में तीन टीम गठित कर अपराध के गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वारका प्रसाद दशहरे, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल एवं थाना व सायबर सेल टीम को अज्ञात हत्यारे की पता साजी हेतु लगाया गया। 

 

      *हत्या के प्रकरण में विवेचना के दौरान एवं* परीस्थितिजन्य साक्ष्य के अधार पर प्रकरण में परिजन एवं आसपास के लोगो से पुछताछ की गई। मौके पर लगातार पुलिस टीम की मौजूदगी एवं अज्ञात आरोपी के बारे में पूछताछ करने पर अन्य कई ऐसी बाते उजागर हुई जो संदेह को जन्म देती थी।

 

     *पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं* अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के नेतृत्व में जो टीम गठित हुई थी उनका मौके पर लगातार बने रहने एवं वैज्ञानिक तथा पुरानी पद्धति से मौके को ना छोड़ना लगातार हत्या के संबंध में पूछताछ करते रहना और आरोपी पता साजी हेतु उसके रिश्तेदार परिवार, गांव आदि के यहां लगातार पुलिस के पुछताछ करने से पुलिस का दबाव बना। प्रकरण में आरोपी की पतासाजी हेतु ड्रोन, नाव और सर्च लाइट का उपयोग किया गया।

 

        *पुलिस के लगातार प्रयास से* प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने, तकनीकी साक्ष्य एवं गठित टीम की मदद से संदेही आरोपी राम प्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि मृतिका के पति के साथ हुए पुरानी निजी कारणों के चलते रंजिश रखा हुआ था कि दिनांक 06 जुलाई 2026 को रात्रि लगभग 10 बजे मृतिका दुकलिहीन बंजारे को घर में अकेली पाकर मृतिका के घर में घुसकर गलत काम करने का प्रयास किया, मृतिका द्वारा उसका विरोध करने पर पास पड़े लकड़ी के बैठ वाले फावड़ा से मृतिका के सर पर वार कर हत्या कर दिया। फिर मृतिका के शव के साथ गलत काम किया। उसके बाद अपराध को छुपाने के उद्देश्य से मृतिका के घर में रखे लकड़ी काटने वाले लोहे के आरी से मृतिका के दोनों हाथ को कंधे से एवं पैर को जांघ के पास से काटकर, पैर, हाथ को एक गठरी में बांध कर और दूसरी गठरी में धड़ और सिर को बांध कर मृतिका के घर से अपने झोपड़ी में रखा था फिर दूसरे दिन रात में अपने झोपड़ी से दोनों गठरी को निकाल कर ग्राम तुमा शिवनाथ नदी में ले जाकर फेंक दिया था। प्रकरण में मृतका के घर में रखे झोला से 2500/- रुपए निकाल लिया था जिसमें से 2 हजार रूपए खाने पीने में खर्च करना एवं बांकी 5 सौ रुपए आरोपी से बरामद किया। प्रकरण में धारा 305 (क), 331(8) BNS जोडी गई हैं।

 

       *आरोपी के निशादेही पर* घटना में प्रयुक्त आरी, फावडा एवं अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2017 में गांव के ही एक महिला की हत्या के मामले में सजायाब रहा एवं आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हुई है।

 

     *प्रकरण में विवेचना दौरान* आरोपी रामप्रसाद सोनवानी ऊर्फ बंगाली पिता शोभा राम सोनवानी उम्र 42 वर्ष निवासी सोनपुरी थाना चंदनू जिला बेमेतरा, को आज दिनांक 17.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। 

 

         *इस संपूर्ण कार्रवाई में* एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वारका प्रसाद देशहरे, योगेश अग्रवाल, फोरेंसिक अधिकारी, प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नूरेश वर्मा, जय किशन साहू, मुकेश माहिरे, रेखन साहू, सुनील साहू, भूषण राजपूत, निरंजन वैष्णव, संजय साहू, रूपेंद्र वर्मा एवं थाना चंदनू, नांदघाट व सायबर सेल टीम का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here