Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
Korba News: बांकीमोंगरा में 25 क्विंटल अवैध कबाड़ जब्त, बोलेरो पिकअप समेत 23 वर्षीय युवक पकड़ा गया
Korba News: बांकीमोंगरा में 25 क्विंटल अवैध कबाड़ जब्त, बोलेरो पिकअप समेत 23 वर्षीय युवक पकड़ा गया

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार के खिलाफ बांकीमोंगरा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने घुड़देवा 3-4 खदान के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर लोहे के स्क्रैप से भरी महिंद्रा बोलेरो पिकअप को पकड़ा। वाहन में करीब 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप और अन्य सामान लोड था। पुलिस ने कबाड़ के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पिकअप वाहन समेत पूरा सामान जब्त कर लिया है। मामले में 23 वर्षीय वाहन चालक प्रथम यादव उर्फ निक्कू के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 04/26, धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक चक्रधर सिंह राठौर आरक्षक 779 और 742 के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांकीमोंगरा से कुसमुंडा की ओर एक वाहन में अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश मिले। इसके बाद टीम घुड़देवा 3-4 खदान के पास मुख्य मार्ग पर पहुंची और संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी।

बोलेरो पिकअप में मिला 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप

कुछ देर बाद बांकीमोंगरा की ओर से महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक UP 96 AT 2495 आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें करीब 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप और अन्य सामान भरा मिला।

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रथम यादव उर्फ निक्कू (23 वर्ष), पिता स्वर्गीय दुकालु यादव, निवासी बरभांठा, कसनिया मोड़, थाना कटघोरा, जिला कोरबा बताया।

कबाड़ के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

पुलिस ने वाहन चालक को नोटिस देकर लोहे के स्क्रैप और अन्य सामान के परिवहन एवं स्वामित्व से संबंधित वैध दस्तावेज पेश करने को कहा। हालांकि, चालक ने बताया कि उसके पास लोहे के स्क्रैप से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं है।

इसके बाद पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर गवाहों की मौजूदगी में करीब 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप और अन्य सामान सहित महिंद्रा बोलेरो पिकअप को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया।

दीपक साहू उर्फ ललुआ का बताया जा रहा कबाड़

पुलिस के अनुसार, जब्त कबाड़ का सामान लखनपुर, कटघोरा निवासी दीपक साहू उर्फ ललुआ का होना पता चला है। फिलहाल मामले में अग्रिम विवेचना जारी है। पुलिस कबाड़ के स्रोत, उसके स्वामित्व और परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बांकीमोंगरा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ के कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here