Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
Korba News: ट्रेलर चालकों को तलवार दिखाकर लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, बांकीमोंगरा पुलिस की कार्रवाई
Korba News: ट्रेलर चालकों को तलवार दिखाकर लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, बांकीमोंगरा पुलिस की कार्रवाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ट्रेलर वाहन से लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को बांकीमोंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सहमत खान उर्फ शहमद उर्फ राजा खान (22 वर्ष) निवासी कटघोरा के रूप में हुई है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसे 29 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

तलवार दिखाकर ट्रेलर के मुंशी को डराया, 1.11 लाख का सामान लूटा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी वेद प्रकाश सिंह ने 12 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रामबाबू कैंप सुराकछार के पास उनके ट्रेलर क्रमांक CG 04 HB 5231 और सुरिजपाल के ट्रेलर क्रमांक CG 12 S 1698 खड़े थे।

इसी दौरान आरोपियों ने ट्रेलर के मुंशी विकास यादव को तलवार दिखाकर डराया-धमकाया और दोनों ट्रेलरों के हार्स इंजन के दो-दो टायर निकालने लगे। मुंशी के चिल्लाने पर आरोपी टायर छोड़कर भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने सुरिजपाल के ट्रेलर के केबिन में घुसकर दो बैटरी, जैक और व्हील पाना लूट लिया।

इस घटना में कुल 1 लाख 11 हजार 700 रुपये का सामान लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार, कार और तलवार भी जब्त

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 207/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 309(4), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी नजीर अली (26 वर्ष), निवासी तेंदुटिकरा, थाना उदयपुर, जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कार क्रमांक CG 04 PC 9142, एक धारदार तलवार, लूटे गए दो बैटरी, जैक और व्हील पाना बरामद किए गए थे। इसके अलावा घटनास्थल के पास छोड़े गए चार टायर भी जब्त किए गए थे। बरामद सामान की कुल कीमत 1,11,700 रुपये बताई गई है।

घटना के बाद से फरार था सहमत खान उर्फ राजा खान

इस मामले का दूसरा आरोपी सहमत खान उर्फ शहमद उर्फ राजा खान घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार बांकीमोंगरा पुलिस ने 29 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी सहमत खान (22 वर्ष) पिता इब्राहिम मोहम्मद उर्फ राजू खान, निवासी वार्ड नंबर 7, अंबिकापुर रोड, सुराबहार, शिकारी मोहल्ला, झंडा चौक, कटघोरा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बांकीमोंगरा पुलिस की टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राम कुमार साव, सहायक उप निरीक्षक नंदलाल टंडन, आरक्षक 779 हरीश मरावी, आरक्षक 742 मुकेश यादव और आरक्षक 853 दिलेर मनहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई के साथ ही ट्रेलर से लूटपाट के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here