Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
महासमुंद में 52 किलो चांदी जब्त, कीमत 90 लाख से ज्यादा: चेकपोस्ट पर पुलिस ने कार से पकड़े 6 बैग, पायल-बिछिया से लेकर मूर्तियां और चांदी की सिल्लियां बरामद
महासमुंद में 52 किलो चांदी जब्त, कीमत 90 लाख से ज्यादा: चेकपोस्ट पर पुलिस ने कार से पकड़े 6 बैग, पायल-बिछिया से लेकर मूर्तियां और चांदी की सिल्लियां बरामद

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध रूप से चांदी का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। बसना पुलिस ने पलसापाली अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक कार से करीब 52 किलो 528 ग्राम चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां और सिल्लियां बरामद की हैं। जब्त चांदी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने कार सवार दो लोगों से बरामद सामग्री के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे मौके पर कोई बिल या परिवहन संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की जानकारी जीएसटी विभाग को भी भेजी गई है।

चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पकड़ी गई चांदी

पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध तस्करी, संदिग्ध नकदी और बहुमूल्य धातुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार को थाना बसना की टीम पलसापाली अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर जांच कर रही थी।

तभी सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार क्रमांक CG 23 Q 9222 को रोककर तलाशी ली गई। कार में दो व्यक्ति सवार थे। जांच के दौरान पुलिस को कार की डिक्की और सीटों पर रखे छह काले रंग के बैग मिले।

छह बैग में मिले चांदी के आभूषण, बर्तन और मूर्तियां

बैगों की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के डिब्बों में अलग-अलग तरह के चांदी के सामान रखे मिले। इनमें पायल, बिछिया, अंगूठी, चेन, कड़ा, ब्रेसलेट और करधन सहित कई प्रकार के आभूषण शामिल थे। इसके अलावा चांदी के बर्तन, मूर्तियां और छह चांदी जैसी सिल्लियां भी बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री का कुल वजन रैपर सहित 52 किलो 528 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके साथ कुछ नकदी भी बरामद हुई है।

रायपुर और गरियाबंद के रहने वाले हैं कार सवार

कार में सवार व्यक्तियों की पहचान उमेश कंसारी (45 वर्ष), निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर और रोशन कुमार साहू (40 वर्ष), निवासी बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों से बरामद चांदी के सामान के स्वामित्व और खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे। उनसे जीएसटी बिल, ई-वे बिल और परिवहन से जुड़े वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन दोनों व्यक्ति मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

जीएसटी विभाग को भेजी गई सूचना

पुलिस के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों ने लिखित रूप से भी बताया कि उनके पास बरामद सामग्री से संबंधित कोई कागजात उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने बरामद संपत्ति के चोरी अथवा अवैध परिवहन से जुड़े होने के संदेह में कार्रवाई शुरू की।

मामले की जानकारी आयुक्त, जीएसटी विभाग छत्तीसगढ़ को भी भेजी गई है, ताकि बरामद चांदी के संबंध में आवश्यक जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

 

फिलहाल पुलिस बरामद चांदी के स्रोत, उसके स्वामित्व और परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here