views
कोरबा। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालकोनगर पुलिस ने ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट पर जुआ खेलते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं मौके से ₹14,700 नकद, सात दोपहिया वाहन, सात मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट के सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताशपत्ती के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर बालकोनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार वर्मा (40), निवासी पोड़ीबहार; हसीम कुरैशी (40), निवासी चिमनी भट्ठा मानिकपुर; देवेंद्र साहनी (35), निवासी ढोढ़ीपारा; उज्ज्वल विश्वास (38), निवासी कृष्णा नगर मानिकपुर; धनीराम (58), निवासी मुड़ापार निषाद मोहल्ला; रहीस कुरैशी (49), निवासी मुड़ापार; आरिफ खान (38), निवासी मुड़ापार बाजार रोड और सूरजमल देवांगन (54), निवासी बुधवारी काशीनगर शामिल हैं।
