Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा न्यूज़...डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, जिले को मिला नया नेतृत्व, मनोज मिश्रा बने अध्यक्ष
नई कार्यकारिणी एक नए आयाम के साथ....

कोरबा। जिले के डिजिटल मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा की आम बैठक में वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में जिलेभर के डिजिटल पत्रकारों ने भाग लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।बैठक में मनोज मिश्रा को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पवन सिन्हा, अनिल राठौर और विवेक साहू को उपाध्यक्ष, चंद्र कुमार श्रीवास को सचिव, जगदीश पटेल को संरक्षक, अजय राय को कार्यक्रम आयोजन प्रमुख, लालबाबू चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा बालकृष्ण राय को उप-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जितेंद्र डडसेना को मीडिया प्रभारी और आलोक यादव को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सरोज रात्रे को करतला ब्लॉक प्रभारी बनाया गया।

 

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र डडसेना ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के मूल्यों और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन जिले के डिजिटल पत्रकारों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाना, प्रशिक्षण उपलब्ध कराना तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए जिले के अधिक से अधिक डिजिटल पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी।

 

संरक्षक जगदीश पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और संगठित प्रयासों से ही पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में डिजिटल पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम, सम्मान समारोह और मीडिया जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, संगठन विस्तार और डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

 

बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने पत्रकार एकजुटता, व्यावसायिक विकास और जनपक्षधर पत्रकारिता को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here