views
कोरबा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल-पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला
कोरबा l अधिकृत जानकारी के अनुसार कोरबा जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने सह शासकीय कार्यो में कसावट लाने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 7 पुलिसकर्मियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और सभी कर्मियों को नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सब-इंस्पेक्टर राजेन्द्र राठौर को थाना बांगो से थाना सीएसईबी भेजा गया है। वहीं प्रधान आरक्षक शंकरधर जायसवाल और आरक्षक टंकेश्वर पटेल को रक्षित केंद्र से चौकी कोरबी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा आरक्षक रितेश कुमार शर्मा, पुष्पोलाल लाल मुरुर्जी, विनोद कुमार कंवर और अरविंद साहू को थाना सीएसईबी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। माना जा रहा है कि जिले में पुलिसिंग को और सुदृढ़ बनाने सह शासकीय कार्यो में कसावट के लिए आने वाले दिनों में विभाग में और भी प्रशासनिक बदलाव किए जा सकते हैं।
