Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा ब्रेकिंग : ये लो साहब अब दिनदहाड़े हत्या के बाद... दिनदहाड़े ज्वैलर्स में खूनी लूट, तीन नकाबपोश बदमाशों ने संचालक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से वार, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार…अब और क्या होना है बाकी
अपराध का गढ़ बन गया है हमारा कोरबा

ऊर्जाधानी कोरबा में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बुधवार दोपहर छुरी क्षेत्र में स्थित राज ज्वैलर्स में दिनदहाड़े हुई खूनी लूट की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाश अचानक राज ज्वैलर्स की दुकान में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने दुकान संचालक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। संचालक के घायल होकर गिरते ही आरोपी दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेटकर मौके से फरार हो गए।

 

 

 

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायल संचालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here