views
कोरबा।भाजपा नेता पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर की हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जब शिव बालक सिंह तोमर जिला जेल में निरुद्ध अपने भतीजे से मिलने के लिए गए हुए थे। यहां रास्ते में रज्जाक से मुलाकात हुई तो उसने अपने भतीजे से दूर रहने और उसका साथ नहीं देने की नसीहत दी। इसी बात को लेकर शिव बालक सिंह के साथ का वाद-विवाद हुआ और चार लोगों ने मिलकर बुरी तरह मारपीट करते हुए घुटने के नीचे पैर पर रॉड, डंडा, बेसबॉल स्टिक से हमला करते हुए हत्या का प्रयास किया। इस दौरान किसी एक द्वारा तलवार भी लाने की बात सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में रज्जाक अली सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।शिव बालक सिंह तोमर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है जिससे मिलने के लिए मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा के नेता पहुंचे थे। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं में गहरी नाराजगी व्याप्त है। दूसरी तरफ रज्जाक अली ने इस पूरे मामले को महिला संबंधी अपराध से जोड़ते हुए कहा कि महिलाओं के साथ यदि इस प्रकार से किया जाएगा तो वह चुप नहीं बैठेगा।बालको नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण आपराधिक घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने कहा गया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पुलिस अधीक्षक कोरबा को इस पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्म एवं त्वरित जांच कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। इस दौरान पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास, मंडल के अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, राजेश राठौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण आदि उपस्थित रहे।
