Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग कोरबा,,,,मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले पर किसने फेंका पत्थर....?,,, जांच में सामने आया ये वाला सच...! और फिर....
सुचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा

कोरबा: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के साहू समाज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले में खड़ी एक गाड़ी पर अचानक पत्थर का टुकड़ा आ गिरा। तेज आवाज होते ही मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

 

संवेदनशीलता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू की। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ नाबालिगों को संदेह के आधार पर चौकी बुलाकर पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए, उसने पूरे मामले की हकीकत ही बदल दी।

 

पूछताछ में पता चला कि कुछ बच्चे पास में ही खेल रहे थे और खेल के दौरान ही पत्थर का एक छोटा टुकड़ा अनजाने में उछलकर काफिले की गाड़ी तक जा पहुंचा। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने स्पष्ट किया कि यह कोई सुनियोजित पथराव या हमला नहीं था, बल्कि बच्चों के खेल के दौरान हुई एक आकस्मिक घटना थी।

 

पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की साजिश, सुरक्षा में चूक या संदिग्ध गतिविधि से साफ इनकार किया है। पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को छोड़ दिया।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here