48
views
views
बधाइयों का लगा ताता..
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ में कोरबा जिला संयोजक के रूप में श्रीमती डॉ. अंजना सिंह की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. अंजना सिंह के नेतृत्व में जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने में मदद मिलेगी।
नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।
सभी ने डॉ. अंजना सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की है
