Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कुसमुंडा प्रेरणा महिला मंडल ने मनाया महिला दिवस..
महिलाओ का अपना मंच...

प्रेरणा महिला मंडल द्वारा आदर्श नगर कुसमुंडा में महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंदर कौर(रानी ) एवं मीडिया प्रभारी निक्की कौर, मिशा रंधावा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाएं एक के बाद एक फिल्मी गानों में थिरकते हुए नजर आए। महिलाओं के नृत्य को देख तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। यह आयोजन आज के समय में मातृशक्ति की आत्मनिर्भरता और शक्ति का जश्न था।कार्यक्रम के अध्यक्ष उमा कुमारी, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, सचिव धूलेश्वरी साहू, संगठन प्रभारी मनजीत कौर साव, सचिव श्वेता प्रमाणिक के सहयोग से आयोजित की गई थी। अध्यक्ष उमा कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष हम लोग बड़े पैमाने पर महिला दिवस का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है जिससे वह अपनी कला की प्रस्तुति कर सके।मुख्य अतिथि रविंदर कौर(रानी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में महिला पहले से ज्यादा सख्त हुई है लगातार महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है। समाज का नजरिया महिलाओं के प्रति बदलना है। आने वाले समय में और अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। रानी झा ने कहा कि महिलाएं देवी स्वरूप होती है, हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों और समानता के लिए निरंतर प्रयास का प्रतीक है। जब हर महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलेगा तभी यह दिवस अपने सही मायने में सार्थक होगा।अंत में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल रंग लगाया और फूलों की होली खेली सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रेरणा महिला मंडल के अलावा आसपास की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दी।

 

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here