views
कोरबा। बालको नगर क्षेत्र की एक महिला शिक्षिका ने अपने पति प्रोमित रंजन डे के विरुद्ध शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना की शिकायत करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की है। महिला द्वारा प्रस्तुत आवेदन में मारपीट, चारित्रिक लांछन, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा जबरन लिखित बयान लेने के प्रयास का उल्लेख किया गया बताया गया है कि उनके पति बालको नगर स्थित Delhi Public School में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
महिला के कथनानुसार 17 फरवरी 2026 को उसके साथ मारपीट की घटना हुई, जिससे सिर, गाल एवं आंख के मध्य चोट आई। इस संबंध में वह शिकायत दर्ज कराने बालको थाना पहुँची थीं। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि उसे अपनी शिकायत पर उचित कार्यवाही नहीं होने की आशंका है।
महिला ने यह भी उल्लेख किया है कि उसे मायके जाने से रोका जा रहा है तथा उससे यह लिखित रूप में देने का दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपनी इच्छा से घर छोड़ रही है और भविष्य में किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करेगी। ऐसा न करने पर झूठे प्रकरण में फँसाने की बात कही जाने का भी उल्लेख आवेदन में है।
