views
सतनाम नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक टायर दुकान के पीछे बने आंगन से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपनी निगरानी में लिया
पुलिस के अनुसार शव टायरों के ढेर के बीच पड़ा मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना कई घंटों पहले की हो सकती है मृतक की उम्र लगभग 25–35 वर्ष के बीच अनुमानित है। शरीर पर कोई ऊपरी वस्त्र नहीं था, जबकि नीचे नीले रंग का लोअर पहना हुआ था। मृतक का रंग सांवला है और उसके बाल तथा दाढ़ी काले हैं, जो बरामदगी के समय धूल-मिट्टी से भरे हुए थे
मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रूप से किसी तरह के चोट के निशान या संघर्ष के संकेतों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस की अपील:
सिविल लाइन थाना, रामपुर पुलिस ने आम जनता और मीडिया से अनुरोध किया है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मृतक की पहचान स्थापित करने में सहायता मिल सके।
सूचना देने का संपर्क:
थाना सिविल लाइन, रामपुर, कोरबा
मोबाइल – 8770727143
