Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
ये लो फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार; महिला संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार
प्रदेश का ये जिला बन रहा है...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रैकेट संचालित करने वाली एक महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने मकान से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

 

पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक किराए के मकान में देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।

 

मकान में दबिश देते ही सामने आई संदिग्ध गतिविधियां

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जांच के दौरान पता चला कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके पर मौजूद एक ग्राहक अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को भी पकड़ा गया।

 

आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर की पूछताछ

रेड के दौरान पुलिस ने मकान में मौजूद कुल आठ महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद सभी महिलाओं को छोड़ दिया गया है।

 

मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और 5500 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here