92
views
views
सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल,, लोगो में है इस बात की नाराजगी
पेंड्रा से बिलासपुर जा रही दीप ट्रेवल्स की एक यात्री बस बंजारी घाट में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे प्रोटेक्शन वॉल से टकराते हुए पेड़ में टकरा गई. मंगलवार शाम हुए इस हादसे में बस सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. वही बस दुर्घटना ग्रस्त होते ही बस में चीख पुकार मच गई, लोग आनन-फानन में बस से नीचे उतरे.वही हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी, जीपीएम पुलिस और मेडिकल टीम एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर रवाना हुई और आनन-फानन में घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंबे समय से जर्जर हो चुकी सड़क इस हादसे का मुख्य कारण है. प्रशासन से बार-बार मरम्मत की मांग उठ रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वही इस घटना ने फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
