Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
युवक का खूनी हमला: पहले मां पर धारदार हथियार से किया वार, फिर पड़ोस की बुजुर्ग महिला को किया लहूलुहान, आरोपी हिरासत में
युवक का खूनी हमला: पहले मां पर धारदार हथियार से किया वार, फिर पड़ोस की बुजुर्ग महिला को किया लहूलुहान, आरोपी हिरासत में

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने कथित तौर पर खूनी वारदात को अंजाम देते हुए अपनी ही मां और पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई। दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोस की बुजुर्ग महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है और उन्हें 10 टांके लगाने पड़े हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

टिकरापारा वार्ड में युवक ने मचाया उत्पात

मामला धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरापारा वार्ड का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान देवा निर्मलकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले अपने ही घर में मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह घर से बाहर निकल आया।

दुकान लगाकर बैठी बुजुर्ग महिला पर किया हमला

आरोप है कि घर से बाहर निकलने के बाद युवक ने पड़ोस में छोटी दुकान लगाकर बैठीं कौशल्या बाई पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए वार में महिला का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके हाथ में 10 टांके लगाए। वहीं आरोपी की मां का भी उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी देवा निर्मलकर को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवा निर्मलकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने अपनी मां और पड़ोस की बुजुर्ग महिला पर हमला क्यों किया।

हमले की वजह तलाश रही पुलिस

एक ही घटना में दो महिलाओं पर हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के हमले के पीछे पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या कोई अन्य वजह थी, इसका खुलासा पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here